বৃহস্পতিবার, নভেম্বর ৫, ২০২৬ রিপোর্টার হোন লগইন
বৃহস্পতিবার, নভেম্বর ৫, ২০২৬
logo

Mira Road Violence: पुलिस की हिरासत में AIMIM नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान, कहा- कमिश्नर से मिलकर पूछूंगा


News Times   published:  ২০ ফেব্রুয়ারী, ২০২৪, ০৫:৪৮ এএম

Mira Road Violence: पुलिस की हिरासत में AIMIM नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान, कहा- कमिश्नर से मिलकर पूछूंगा

मुंबई :  मीरा रोड में पिछले महीने हुई हिंसा के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। भाजपा विधायक टी राजा सिंह का दौरा रद्द होने के बाद अब दहिसर पुलिस ने एआईएमआईएम नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान को हिरासत में ले लिया है। अपनी गिरफ्तारी पर वारिस ने कहा कि मैंने पुलिस को सूचित किया था कि मैं 19 फरवरी को मीरा रोड जाऊंगा लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई और वे मुझे वहां जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि पुलसी ने AIMIM विधायक वारिस पठान को मीरा रोड नहीं आने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन जब वह मीरा रोड के लिए निकले तो पुलसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर से मिलकर पूछेंगे कि उन्हें क्यों रोका गया।

गौरतलब है कि तेलंगाना भाजपा विधायक टी राजा सिंह छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मीरा रोड आना चाहते थे, लेकिन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने अब 25 फरवरी को मीरा आने को कहा है।